Friday, 8 December 2017

धर्मेंद्र, टैलेंट हंट जीतकर बने सुपरस्टार धर्मेंद्र, टैलेंट हंट जीतकर बने सुपरस्टार

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था लेकिन उनका बचपन साहनेवाल में बीता था। धर्मेंद्र के पिता किशन देओल हेड मास्टर थे और मां सतवंत कौर हाउस वाइफ थीं. धर्मेंद्र के कुल छह भाई बहन थे. धर्मेंद्र के पिता सख्त मिजाज के थे लेकिन इसके बावजूद धर्मेंद्र का मन पढ़ाई में कम और सिनेमा की रंगीनियों में ज्यादा लगता था और वो हीरो बनना चाहते थे. 

धर्मेद्र 15 साल की उम्र से ही चोरी-छिपे उस वक्त के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म देखने जाया करते थे और शायद यही वो वजह थी जब धर्मेंद्र शीशे के आगे दिलीप साहब की नकल किया करते थे और मुंबई जाने का सपना देखा करते थे. 

जब धर्मेंद्र का मन सिनेमा के अलावा और कहीं नहीं लगा तो उन्होंने अपनी मां को ये बात बताई तो मां ने उनसे अर्जी डालने को कहा. 


वो साल था 1954 जब धर्मेद्र के साथ वो हो गया जिसकी उन्हें शायद उम्मीद भी नहीं थी. दरअसल इसी साल धर्मेंद्र के माता-पिता ने उनकी 19 साल की उम्र में ही उनका विवाह प्रकाश कौर के साथ करा दिया था. घर परिवार की अब नई जिम्मेदारी ने धर्मेंद्र को एक अमेरिकन ड्रिलिंग कंपनी में नौकरी करने के लिए भी मजबूर कर दिया था.

पर बॉलीवुड में एक बड़ा फेमस डॉयलाग है कि अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो सारी कायनात उसे आपसे मिलाने कोशिश करती है..ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जहां साल 1958 में फिल्म मैग्जीन फिल्म फेयर ने एक टेलैंट हंट कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था. 23 साल के धर्मेंद्र भी इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने अपने गांव सोहनेवाल से मुंबई पहुंचे थे.
बड़ी बात ये थी कि इस कॉन्टेस्ट में बिमल रॉय और गुरुदत्त जैसे दिग्गज फिल्मकारों ने प्रतियोगियों का चुनाव किया था. हीमैन जैसी काया और हीरो जैसी सूरत वाले धर्मेंद्र ये फिल्मफेयर कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रहे थे.
फिल्मफेयर न्यू टेलेंट अवॉर्ड जीतने के बाद धर्मेंद्र के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए थे. धर्मेंद्र को फिल्मों में पहला ब्रेक उस वक्त मिला था जब मशहूर फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने अपनी फिल्म 'बंदनी' के लिए उन्हें साइन किया था. 
इसके बाद जब धर्मेंद्र को उनका पहला चेक मिला तो वो उसे कैश ही नहीं कर पाए. क्योंकि उनका तो बैंक में खाता ही नहीं था. 
फिल्म तो मिल गई लेकिन फिल्म 'बंदनी' की शूटिंग पूरी होने में करीब डेढ़ साल का लंबा वक्त लगा था और ये डेढ साल धर्मेंद्र पर किसी कयामत की तरह गुजरे थे. ये वो वक्त था जब धर्मेंद्र को बॉलीवुड में कठिन दौर से गुजरना पड़ा था. उन दिनों वो एक स्टूडियों से दूसरे स्टूडियों के पैदल ही चक्कर लगाया करते थे और कभी–कभी रात को भूखे पेट ही सो जाते थे.

स्ट्रगल के इसी दौर में किसी ने धर्मेंद्र को ये तक कह दिया था कि वो हॉकी प्लेयर जैसे लगते थे और वो हीरो नहीं बन सकते लेकिन धर्मेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और वो मजबूती से अपने सपने को पूरा करने में लगे रहे.
1960 से 68 के बीच के आठ सालों में धर्मेंद्र को ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में ही काम करने का मौका मिला था. कई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में भी उन्होंने छोटे-बड़े रोल किए. 1966 में मीना कुमारी के साथ आई उनकी फिल्म 'फूल और पत्थर' सुपरहिट रही थी. 
धर्मेंद्र ने राजनीति में भी हाथ आजमाया. धर्मेंद्र बीकानेर से सांसद चुने गए लेकिन राजनीति का राह धर्मेंद्र को रास नहीं आई और उन्होंने राजनीति छोड़ दी. धर्मेंद्र पंजाब से हैं लेकिन उनकी हिंदी कमाल की है.


धर्मेंद्र का डांस स्टाइल भी खासा मशहूर है. धर्मेंद्र 80 से ज्यादा बसंत देख चुके हैं लेकिन आज भी वो बुजुर्गों वाले किरदार नहीं करना चाहते. धर्मेंद्र आज भी कैमरे के सामने अपना कमाल दिखा रहे हैं और ये कैमरा ही है जो आज भी गरम धरम का जोश बढ़ाए हुए है. 
गर धर्मेंद्र के फिल्मी सफर की बात की जाए तो साल 1997 में मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को छोड दे तो करीब 300 फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र की झोली अवॉर्ड के मामले में खाली ही नजर आती है.

फिल्म 'शोले' के सेट पर ही अभिनेता और महानायक अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र के सबसे अच्छे दोस्त बनें और शायद यही वो वजह थी कि साल 2004 में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे थे अभिनेता धर्मेंद्र ने शो पर खोले थे कई राज. 81 साल की उम्र में आज भी उनकी फिटनेस और जिंदादिली कायम हैं. सीधा और बेबाक बोलने वाले धर्मेंद्र पेशे से एक्टर है तो स्वभाव से शायर है और इसीलिए बॉलीवुड के लिए वो एक ऐसे दिलदार इंसान हैं जो सिर्फ और सिर्फ प्यार बांटना जानता है.           

Thursday, 7 December 2017

बदल गई मांझी की लाइफ, नया घर, नई बाइक और नई वाइफ

पैसे ना होने पर पत्नी की लाश को 10 किलोमीटर तक पैदल कंधे पर ढोने पर सुर्खियों में आए ओडिशा के दाना मांझी की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. आज उसके पास नया घर, नई बाइक यहां तक कि नई वाइफ भी है.


सरकार और आम लोगों से मिली मदद ने आज उसकी गरीबी दूर कर दी. हाल ही में उसने कालाहांडी जिले के भवानीपाटा में हॉन्डा की नई बाइक ली. जिसे उसने 65 हजार रुपये से खरीदा. बाइक खरीदने के बाद मांझी उसी रोड पर गया जहां से वह अपनी पत्नी का शव ले गया था. 
बता दें कि पिछले साल अगस्त में पैसे ना होने के कारण दाना मांझी अपनी बेटी के साथ पैदल ही पत्नी अमांग देई का शव लेकर पैदल 10 किलोमीटर चला था. इस तस्वीर के सामने आने के बाद दाना मांझी पूरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया था.
जिसने भी मांझी की गरीबी देखी उन्हें तरस आ गया. बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने तक उसे 9 लाख रूपए दिए. इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उसे घर भी मिला. 
यही नहीं, उसकी तीनों बेटियां भुवनेश्वर के एक बड़े स्कूल में पढ़ रही हैं. इन तीनों को स्कूल ने मुफ्त शिक्षा की सुविधा दी है. उसका अंगनवाड़ी में नया घर भी बन रहा है.
उसने हाल ही में तीसरी शादी भी की है. बताया जा रहा है कि उसकी नई पत्नी अलामता देई प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, जिंदगी पूरी तरह बदलने के बावजूद दाना मांझी अभी भी खेती करते हैं और अपनी नई बाइक चलाना सीख रहे हैं.

Wednesday, 6 December 2017

गाजर का हलवा Receipe by Om Info Services

आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa

  • गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
  • चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
  • मावा -250 ग्राम (1 कप )
  • दूध - 1/2 - 1 कप
  • देशी घी - एक टेबल स्पून
  • कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
  • काजू -  12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
  • छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)

विधि - How to make Gajar Ka Halwa

गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये.  गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.

Monday, 4 December 2017

बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार के निधन से एक युग का अंत, नहीं रहे शशि कपूर

हैंडसम, चार्मिंग, मासूम, चुलबुले। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अदायगी से करीब ढाई दशक तक लोगों को अपना दीवाना बना कर रखने वाले शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे।

शशि कपूर काफ़ी समय से बीमार थे । करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था और सोमवार को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक शशि कपूर के पार्थिव शरीर को उनके पृथ्वी थियेटर स्थित घर ले जाया जाएगा और मंगलवार को जुहू में उनका अंतिम संस्कार होगा। शशि कपूर के निधन ने एक युग का अवसान हो गया।
शशि 116 फिल्मों में कम करने वाले शशि कपूर ने 61 बार सोलो रोल निभाया और अपने दौर की लगभग हर अभिनेत्री के साथ काम किया। जब जब फूल खिले, दीवार, फकीरा जुनून, शर्मीली, कलयुग, अजूबा, सत्यम शिवम् सुंदरम सहित उनकी कई यादगार फिल्में रहीं।


शशि आखिरी बार साल 1998 में फिल्‍म 'जिन्‍ना' में नजर आए थे. यह पाकिस्‍तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की बायोपिक थी. दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित और तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले शशि कपूर के निधन की ख़बर आते ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गई।

Wednesday, 29 November 2017

Instant Noodles Industry in India

Noodles product from FMCG major Nestle's stable was banned following allegations of high lead content in 2015.

Maggi India's favourite instant noodles brand, is back under the scanner after samples collected by the district administration of Shahjahanpur, Uttar Pradesh, reportedly contained ash content above the permissible limits of human consumption. 

India is fifth when it comes to consumption of instant noodles around the world


Monday, 27 November 2017

डेमी-ले बनीं मिस यूनिवर्स 2017

डेमी-ले-नेल-पीटर्स ने मिस यूनिवर्स 2017 का ख़िताब जीत लिया है.
अमेरिका के लॉस वेगास में रविवार रात को हुई इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की क़रीब 92 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था.
डेमी-ले 66वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं. इस प्रतियोगिता के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका, जमैका और कोलंबिया की उम्मीदवार पहुंची थीं.

फ़र्स्‍ट रनर-अप मिस कोलंबिया रहीं और मिस जमैका तीसरे पायदान पर चुनी गईं.
डेमी-ले के पास नॉर्थ वेस्ट यूनि​वर्सिटी से बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है. मिस यूनिवर्स वेबसाइट के मुताबिक डेमी-ले की सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी सौतेली बहन हैं जो विकलांग हैं.
अपने खाली समय में डेमी-ले ऐसे कार्यक्रम को लेकर उत्साहित रहती हैं जिसे ​महिलाओं को सेल्फ़-डिफ़ेंस सिखाने के लिए शुरु करने में उन्होंने मदद की है.
22 साल की डेमी-ले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें किसी ने गन प्वाइंट पर रखकर धमकाया था तब से वह सेल्फ़-डिफ़ेंस के महत्व को लेकर और सजग हो गई हैं.
प्रतियोगिता के अंतिम पड़ाव में ​उन्होंने जिस सवाल से बाजी को जीत ली वो था कि आपको अपनी किस विशेषता पर गर्व है और मिस यूनिवर्स के तौर पर आप उस विशेषता का इस्तेमाल कैसे करेंगी.
इसके जवाब में डेमी-ले ने कहा, 'एक मिस यूनिवर्स के तौर पर, आप जो भी हैं व्यक्तिगत तौर पर आपको ख़ुद पर आत्मविश्वास होना चाहिए. मिस यूनिवर्स वो महिला होती है जिसने कई डरों को पार किया हो और इसके जरिए वो दूसरी महिलाओं को उनके डरों से निकलने में मदद करने में सक्षम हो. और मैं बिल्कुल वही हूं.'
भारत की तरफ से 21 साल की श्रद्धा शशिधर ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. लेकिन, वह शीर्ष 16 से पहले ही बाहर हो गईं.
बीते 66 सालों में अब तक भारत से दो ही सुंदरियां ये खिताब जीत सकी हैं. साल 1994 में 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन और साल 2000 में 22 साल की उम्र में लारा दत्ता ने ये उपलब्धि हासिल की थी.


Thursday, 23 November 2017

अब ‘Google’ भी देगा स्किल की ‘फ्री’ ट्रेनिंग, 1.3 लाख लोगों को मिलेगा मौका

गूगल ने गुरूवार को भारत में स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसके लिए गूगल ने प्लूरलसाइट और उडासिटी के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत भारत में 1 लाख 30 हजार डेवेलपर और छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देने का टार्गेट रखा है। गूगल ने इनमें से 100 हजार स्कॉलरशिप प्लूरलसाइट टेक्नॉलॉजी लर्निंग कर्रिकुलम पर स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। 30 हजार उडासिटी पर दिया जाएगा।


गूगल और इन दोनों कंपनियों ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कहा है कि इन कोर्स को आप घर बैठकर ही सीख सकते हैं। इन कोर्स में मोबाइल और वेब डेवेलपमेंट, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और क्लाउड प्लेटफॉर्म शामिल हैं। गूगल ने कहा है कि इन लर्निंग प्रोग्राम से भारतीय छात्रों को स्किल मिलेगा और इससे वो जॉब के लिए भी योग्य होंगे।

गूगल डेवेलपर प्रोडक्ट्स ग्रुप और स्किलिंग लीड इंडिया हेड विलियल फ्लोरेंस ने कहा है, ‘पिछले एक साल से हम अलग अलग प्रोग्राम और पहल के जरिए भारत के पांच लाख छात्रों और डेवेलपर्स के साथ काम कर रहे हैं। हम भारत में स्किलिंग इनिशिएटिव का ऐलान कर रहे हैं और 2 लाख 10 हजार छात्रों ने गूगल द्वारा डेवेलप किए गए कोर्स को उडासिटी के जरिए पूरा किया है। इस मोमेंटम को बनाते हुए यह स्कॉलर्शिप प्रोग्राम छात्रों और डेवेलपर्स को उन स्किल को पाने में मदद करेगा जो उन्हें सफल होने के लिए चाहिए।’

उडासिटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर इशान गुप्ता ने कहा है, ‘गूगल के साथ हमारी साझेदारी भारत में लोगों को जॉब करने के लिए तैयार करने में एक बड़ा कदम है। स्कॉलर्शिप प्रोग्राम के तहत छात्र वेब और मोबाइल डेवेलपमेंट पढ़ सकते हैं। कोर्स का पहला फेस फ्री है। टॉप -1000 छात्रों को को एक्स्ट्रा स्कॉलर्शिप दी जाएगी।’

उन्होंने बताया है कि ये कोर्स ऑनलाइन हैं और इंटरनेट के जरिए इसके लिए खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। वेबसाइट पर आपको कोर्स प्रोग्राम चुनने का ऑप्शन मिलेगा और यहां से आप मनचाहा कोर्स चुन सकते हैं। पढ़ाई पूरी होने पर आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा और इस आधार पर आप कंपनियों में जॉब के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

Modi's BJP poll campaign in Gujarat on November 27 29


PM Modi will be back in his home state to campaign on November 27 and 29, when he is slated to address eight rallies across Saurashtra and south Gujarat, where polling for the first phase of assembly elections will be held on December 9.
Prior to his visit, a horde of Union Ministers and Chief Ministers of BJP-ruled states will be campaigning in all the 89 constituencies for the first phase.
On the morning of November 27, Modi would address people of Bhuj in Kutch district and then move on to address public gatherings in Saurashtra region at Jasdan town of Rajkot and Dhari in Amreli district before flying off to Kamrej of Surat district in south Gujarat.



On November 29, he would be back in the state to address poll rallies in Saurashtra region at Morbi and Prachi villages near Somnath, Palitana in Bhavnagar and at Navsari in south Gujarat.
"Each rally has been organized so that people from five to six surrounding constituencies can participate," BJP's Gujarat incharge Bhupendra Yadav told the media.
Prior to Modi's campaigning, several prominent BJP leaders will address rallies in different parts of state on November 26 and 27. They would align their campaign by merging the "Chai pe charcha" with workers across 50,000 booths in all the 89 constituencies with tuning in and listen to Prime Minister's "Mann ki Baat".
The BJP has named this programme as 'Mann Ki Baat - Chai Ke Saath'.
Party workers will interact with gathered people at the polling booth region and project the party's themes and the development works carried out by the BJP over the years.


Monday, 20 November 2017

भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया

मानुषी छिल्लर ने भारत का मिस वर्ल्ड में 17 साल लंबा इंतजार खत्म कर दिया। भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया है। इससे पहले आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में इस खिताब को अपने नाम किया था।


प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर अब दोनों ही मिस वर्ल्ड हैं, मगर इसके अलावा एक और चीज है जो दोनों में कॉमन है। वह है कि दोनों डॉक्टरों के परिवार से ही आती हैं। प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता भी आर्मी में डॉक्टर थे और मानुषी के माता-पिता भी डॉक्टर हैं।

Monday, 6 November 2017

पीएम मोदी पेश कर सकते हैं भ्रष्टाचार से लड़ाई का प्लान-2

नोटबंदी के एक साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में आम नागरिक से लेकर सरकार के ही लोग और विपक्षी दल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिर इस बार पीएम मोदी क्या करने जा रहे हैं. 

 

पिछले साल 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदीका ऐलान किया और एक साल होने जा रहे हैं. बीते एक साल में विपक्ष से लेकर सरकार तक नोटबंदी की कामयाबी या कहें कि आए परिणाम को जांचने परखने और अपना निर्णय देने में लगा है. सरकार जहां इसे सफल और कारगर बताने में लगे हैं वहीं विपक्ष इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला, आदि उपनामों से सुशोभित कर रहा है. अब जब नोटबंदी के एक साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में आम नागरिक से लेकर सरकार के ही लोग और विपक्षी दल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिर इस बार पीएम मोदी क्या करने जा रहे हैं. 

सरकार के करीबी लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को आगे की रणनीति का रोडमैप पेश कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस बारे में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी है. जानकारी के लिए बता दें कि 10 नवंबर को केंद्रीय मंत्रियों की बैठक तय कार्यक्रम के अनुसार बुलाई गई है. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के खिलाफ अगले कदम से जुड़ी योजना पर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. 
 

बता दें कि विपक्ष जहां नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर 8 नवंबर को काला दिवस मनाने की तैयार कर रहा है वहीं, सरकार ने सारी आलोचनाओं को दरिकनार करते हुए पीएम मोदी की अगुआई में 8 नवंबर को 'ऐंटी ब्लैक मनी डे' मनाने का फैसला लिया है. यह सबको पता है कि पीएम मोदी ने कालाधन और बेनामी संपत्ति को समाप्त कर भ्रष्टाचार को मिटाने की मुहिम छेड़ दी है. पीएम मोदी पहले ही अपने इरादे साफ कर चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि पीएम जल्द ही बेनामी संपत्ति को लेकर और कड़े कदमों का ऐलान कर सतके हैं.

 सरकार को उम्मीद है कि बेनामी संपत्ति के खिलाफ प्रस्तावित अभियान में कई बड़े सफेदपोश नेताओं पर गाज भी गिर सकती है.
मोदी सरकार 2019 के आम चुनाव तक इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है और करप्शन के मुद्दे पर ही वह चुनाव लड़ने की रणनीति बना चुकी है. सरकार का मानना है कि एक साल बाद जब नोटबंदी के बाद हालात सुधर चुके हैं तो दूसरा अभियान शुरू होने से इसका सकारात्मक संदेश खासकर गरीबों के बीच जा सकता है कि काला धन रखने वाले अमीरों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है.