Tuesday, 24 October 2017

Indian Air Force conducts 3rd time landing exercise on Lucknow-Agra expressway

Indian Air Force 24th October 2017 conducted a touch and go landing exercise on a stretch of the Lucknow-Agra Expressway.

The exercise commenced with a short landing by the C-130J transport aircraft, which dropped IAF's Special Forces Garud commandos and their vehicle.


As many as 20 aircraft are taking part in the exercise including French Dassault Mirage-2000, Jaguar, Sukhoi-30 MKI, AN-32 transport and Super Hercules C-130J. 



Thursday, 12 October 2017

Arvind Kejriwal's Car Gets Stolen, Twitter Loses Its Calm


The iconic blue Wagon R used by Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has been reported stolen from outside the Delhi Secretariat in the capital region.

Police on Thursday received a complaint saying the Wagon R which the Chief Minister used to travel has been stolen. 


“We received the complaint at around 3:30 pm today after which we started investigating into the case,” said Mandeep Randhawa, Deputy Commissioner of police.

When asked about the guards or security around CM’s car, the officer said that they are checking all the factors and will be able to ascertain the modus once the prima facie investigation is done. “The investigation has just started and we will be able to get more details in the further course of time,” he added.

The car made headlines when the AAP used it while campaigning for the chief minister's post which he won in January 2014.

Wednesday, 11 October 2017

स्किल डेवलपमेंट का मोदी का 'जापानी प्लान'


3 साल पूरे कर चुकी मोदी सरकार पर एक्शन मोड में काम कर रही है. स्किल इंडिया मिशन के तहत मोदी सरकार पर अब 3 लाख युवाओं को जापान भेजने की तैयारी कर रही है. इन लोगों को 3 से 5 साल के लिए ट्रेनिंग के लिए जापान में भेजा जाएगा. कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी. क्या है ये पूरी स्कीम यहां जानें...

- केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में दो योजनाओं के लिए 6655 करोड़ रुपए दिए गए हैं. इनमें स्किल एक्विसिटशन और नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलिहूड प्रमोशन (संकल्प) और स्किल स्ट्रेंथनिंग फॉर इंड्रस्टियल वैल्यू एनहैंसमेंट (स्ट्राइव) शामिल हैं. इसे वर्ल्ड बैंक का भी समर्थन प्राप्त है.
- धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि उनकी जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक MoC साइन होगा, जिसमें टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (TITP) को मंजूरी दी जाएगी. जिसके तहत 3 लाख युवा ऑन जॉब ट्रेनिंग करेंगे. प्रधान की टोक्यो यात्रा 16 अक्तूबर से शुरू हो रही है.
- ये तीन लाख लोग वहां पर जापानी कंपनियों में ट्रेनिंग करेंगे, एक स्किल को पूरी तरह डवलप करने के लिए 3-5 साल की ट्रेनिंग मिलेगी. इन तीन लाख लोगों में से 50,000 को जापान में ही जॉब मिल सकती है.
- इन युवाओं का चयन पारदर्शी तरीके से होगा, जो कि जापान की जरूरत के हिसाब से होगा.
- इन तीन लाख युवाओं के अलावा भारत सरकार बेलारुस से भी MoU साइन करेगी. जिसके तहत वेकेशनल एजुकेशन, ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके तहत लोगों को कंस्ट्रकशन, ऑटो सर्विस, ट्रांसपोर्ट, ट्रेड, मैन्यूफैक्चरिंग आदि समेत कई सेक्टरों की ट्रेनिंग मिलेगी.

Tuesday, 10 October 2017

अमिताभ ने कहा, झूठ नहीं बोल सकता इसलिए नहीं लिखूंगा ऑटोबायोग्राफी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अभिनय कला की पूरी दुनिया दिवानी है। वो महान अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे व्यक्ति भी हैं। लेकिन वो अपनी अॉटोबायोग्राफी लिखना नहीं चाहते हैं।Related image

सुभाष के झा वरिष्ठ फिल्म पत्रकार हैं और अमिताभ बच्चन के मित्र भी। ये बात अलग है कि वे अमिताभ से ज्यादा खुद को जया बच्चन का दोस्त मानते हैं। कारण भी है,  दोनों की मुलाकात का कारण भी जया ही थीं। सुभाष के झा ने अमिताभ के 75वें जन्मदिवस पर उनसे जुड़ीं यादें कुमार रजत से साझा कीं।
- अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात कब और कैसे हुई? 
- अमिताभ से पहले मेरी जान-पहचान जया जी से थी। मैं उनके घर कई बार गया मगर अमिताभ से नहीं मिलता। कोई वजह नहीं थी, बस यूं ही। आप इसे मेरी सनक कह सकते हैं। ये 1998-99 की बात है। दो साल ऐसा ही चला। फिर, जया जी ने ही कहा कि ये गलत बात है। फिर अमित जी से पहली बार फोन पर बातचीत हुई।

हमारी आमने-सामने की पहली मुलाकात में ज्यादा बात नहीं हुई मगर उनकी विनम्रता ने मुझे प्रभावित किया। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। अमित जी ने 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान मुझे दोस्त कहकर संबोधित किया। ये उनका बड़प्पन है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मेरी दोस्ती जया और अभिषेक से ज्यादा है।

- आपकी नजर में क्या खासियत है, जिसने अमिताभ को महानायक बनाया?
- अमित जी सुपरस्टार से ज्यादा एक अच्छे इंसान है। विनम्रता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। काम के प्रति उनका सपर्मण काबिलेतारीफ है। समय के पाबंद हैं। इतने सालों के बाद भी वह अपने रोल की तैयारी पूरी गंभीरता से करते हैं। सेट पर आते ही अपने डॉयलॉग्स पढऩे लगते हैं।

रोल बड़ा हो या छोटा, फिल्में बड़े बैनर की हो या छोटे बैनर की, उनके लिए एक्साइटमेंट का लेवल हर बार एक जैसा होता है। ये सभी खूबियां उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं, इसलिए वे महानायक हैं।

- अमिताभ के महानायक बनने में आप बॉलीवुड में किन लोगों की बड़ी भूमिका मानते हैं?
- सबसे बड़ी भूमिका तो जया बच्चन की ही है। वे उस दौर में अमिताभ से बड़ी स्टार थीं बावजूद उन्होंने मिस बच्चन बनकर घर संभालने को प्राथमिकता दी। कुछ फिल्में भी करती रहीं। इसके अलावा के अब्बास जिन्होंने सात हिंदुस्तानी में पहली बार अमिताभ के टैलेंट को प्लेटफॉर्म दिया।

ऋषिकेश मुखर्जी जिन्होंने अमिताभ के अंदर के अभिनेता को पहचाना और कई यादगार भूमिकाएं दीं। मनमोहन देसाई जिनकी फिल्मों ने अमिताभ को सुपरस्टार का तमगा दिया।

फिल्म के अमिताभ और टीवी के अमिताभ में आप क्या अंतर पाते हैं? 
- फिल्मों में अमिताभ की भूमिका एंग्री यंग मैन की थी। 2000 में जब वे टीवी पर आए तो लोगों को वास्तविक अमिताभ के बारे में पता चला। उनकी विनम्रता आज भी केबीसी के शो में देखी जा सकती है। आप कह सकते हैं कि अमिताभ के आने से टीवी की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आए।

- अमिताभ की सबसे बड़ी भूल आप क्या मानते हैं? 
- राजनीति में जाना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। खुद अमिताभ भी कई मौकों पर यह बात स्वीकार कर चुके हैं। इमरजेंसी के बाद मीडिया और उनके बीच भी काफी तनातनी रही। अघोषित बैन भी रहा। ये भी उनकी भूल कह सकते हैं।

- अमिताभ बच्चन ने 2000 से पहले काफी बुरा वक्त झेला। उस वक्त की उनकी कुछ यादें? 
- दरअसल, अमिताभ उस समय खुद कंफ्यूज थे। उनकी छवि एंग्री यंग मैन की थी मगर उनकी उम्र ढल रही थी। इस दौर में वह समझ नहीं पा रहे थे कि वे जाए तो जाए किधर। हीरो की भूमिकाएं करें या चरित्र अभिनेता की। इसी दौरान उन्होंने कुछ गलत फिल्में भी साइन कीं।

वर्ष 2000 में आई 'मोहब्बतें' ने उन्हें और बॉलीवुड को एक नए अमिताभ से मिलाया। इसी दौरान उन्होंने टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति' शो साइन किया और फिर आगे इतिहास है। आपको आश्चर्य होगा कि जया जी और मैंने भी उन्हें टीवी पर जाने से मना किया था मगर वे जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं? उनका निर्णय आखिरकार सही साबित हुआ।

- अमिताभ, हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। साहित्य से भी उनका लगाव है। इससे जुड़ीं कुछ यादें। 
- अमिताभ बच्चन बहुत पढ़ते हैं। खुद भी बहुत अच्छी कविताएं लिखते हैं, मगर उसे कभी सार्वजनिक नहीं करते। ये उनके निजी पल हैं। एक बार उन्होंने मेरी किताब की भूमिका लिखी। किताब के संपादक ने उसमें सिर्फ दो शब्द बदल दिए। पहली बार किसी बात को लेकर मैंने उन्हें नाराज देखा। बाद में वह शब्द हूबहू गया। ये वाकया बताता है कि वे लिखे शब्दों को कितना महत्व देते हैं।

कई बार मैंने उनसे ऑटोबायोग्राफी लिखने को कहा। अपने स्तर से लिखने में मदद करने को भी कहा मगर उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया। बोले- कि मैं ऐसा काम नहीं करूंगा जिसमें मुझे झूठ बोलना पड़े। लिखो तो सच्चा लिखो, नहीं तो कोई मतलब नहीं ऑटोबायोग्राफी लिखने का।

- अमिताभ के पास पैसा, शोहरत, इज्जत सब है। आपकी नजर में उनकी कोई ऐसी ख्वाहिश जो अब तक अधूरी है?
- (सोचते हुए) वे पियानो बजाना सीखना चाहते हैं। ये चाहत शायद अब तक अधूरी है।

- अमिताभ का पटना या बिहार से जुड़ा कोई किस्सा जो याद हो? 
- अमिताभ जब 2011 में 'आरक्षण' फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना आए तो तमाम सुरक्षा कारणों को दरकिनार कर राजेंद्र नगर स्थित मेरे आवास आए। यहां मेरी मां के हाथों से बनाई स्पेशल डिश 'बेक दही' उन्हें खूब पसंद आई। शायद केबीसी के सेट पर उन्हें जब मालूम चला कि बिहार में मुशहर लोग आज भी अपनी भूख मिटाने के लिए चूहा खाते हैं तो वे हैरत में पड़ गए। उन्होंने इस बारे में मुझसे बात की। फिर अपने स्तर से उनकी मदद भी की।

- अमिताभ बच्चन की ऐसी पांच फिल्में जो आपको पसंद हों? 
- बेमिसाल, सौदागर, ब्लैक, मैं आजाद हूं, अभिमान।

- अमिताभ की वे फिल्में जो नापसंद हैं? 
- बंसी-बिरजू, मृत्युदाता, लाल बादशाह।

- अमिताभ 75 साल के हो गए? आगे अमिताभ को आप और किस रूप में देखते हैं? 
- अमिताभ बच्चन हमेशा सरप्राइज करते हैं। आप उनके बारे में अंदाज नहीं लगा सकते। आज से पहले किसने सोचा था कि 75 साल के अभिनेता को ध्यान में रखकर फिल्में लिखी जाएंगीं मगर अमिताभ के लिए ये हो रहा है। दुआ है कि वे 100 साल से भी ज्यादा जिंदा रहें और इसी तरह सभी का मनोरंजन करते रहें। छाये रहें।

Monday, 9 October 2017

दिल्ली वालों के आ गए 'महंगे दिन', मेट्रो का बढ़ा किराया लागू, 5 माह में दोगुना किराया बढ़ाया

 महंगा हुआ दिल्ली मेट्रो में सफर
आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार हो जाइए. जी, आज से दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ रहा है. मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के मामले में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) बोर्ड ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है जिसके बाद किराए में वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली मेट्रो के किराए में एक साल के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी होगी.
बढ़े हुए किराये का पहला फेज़ लागू होने से पहले मेट्रो का न्यूनतम किराया 8 रुपये होता था, जो अब दस रुपये हो गया है. जबकि अधिकतम किराया 30 रुपये होता था, जो मई में 50 रुपए किया गया और अब 3 अक्टूबर के बाद 60 रुपये हो गया है.
अब इतना होगा किराया -
2 किलोमीटर- 10 रुपये
2-5 किलोमीटर- 20 रुपये
5-12 किलोमीटर-30 रुपये
12-21 किलोमीटर-40 रुपये
21-32 किलोमीटर-50 रुपये
31 किलोमीटर से ज्यादा- अधिकतम 60 रुपये
सूत्रों ने बताया कि डीएमआरसी बोर्ड की बैठक में दिल्ली सरकार के किराया निर्धारण कमेटी के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया. बोर्ड ने कहा कि किराया निर्धारण कमेटी (FFC) की सिफारिशों में दखल देने या बदलाव करने का बोर्ड के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बोर्ड में 16 निदेशकों में से दिल्ली सरकार के पांच निदेशक हैं, जिन्होंने इसका विरोध किया. हालांकि केंद्र ने हठी रवैया दिखाया. यह वृद्धि काफी अनुचित है. केंद्र को आम आदमी का अधिक खयाल रखना चाहिए था.’’
उधर, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट करके कहा, ‘‘भाजपा सरकार किराया बढ़ाने पर अड़ी हुई है. दिल्ली सरकार के पांच सदस्यों ने विरोध किया लेकिन केंद्र सरकार के 11 सदस्यों ने किराया वृद्धि टालने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया.’’
इससे पहले, केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मेट्रो रेल किराया बढ़ोतरी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजनीति नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा कि किराए में प्रस्तावित इजाफे को रोकने के लिये दिये गये उनके सुझाव कानूनसम्मत नहीं हैं.
पुरी ने केजरीवाल को सोमवार को लिखे जवाबी पत्र में किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को टालने, मेट्रो परिचालन घाटे में केन्द्र और राज्य की आधी हिस्सेदारी और मेट्रो परिचालन दिल्ली सरकार को सौंपने के सुझावों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है. पुरी ने इन सुझावों को मौजूदा कानून के तहत मान्य नहीं होने के आधार पर खारिज कर दिया, हालांकि उन्होंने किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को टालने पर अड़े केजरीवाल के अनुरोध पर अंतिम रूप से विचार करने के लिये डीएमआरसी बोर्ड के अध्यक्ष डीएस मिश्रा को बोर्ड की बैठक आहूत करने को कहा.
मेट्रो की किराया निर्धारण समिति की सिफारिश पर प्रस्तावित किराया बढ़ोतरी को लागू करने की अंतिम समयसीमा दस अक्टूबर होने के कारण मिश्रा ने पुरी के अनुरोध पर सोमवार देर शाम ही डीएमआरसी बोर्ड की बैठक आहूत की.
इससे पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार को एक पत्र में कहा था कि मेट्रो का किराया न बढ़ाया जाए, इसके एवज में दिल्ली सरकार नुकसान की भरपाई में मदद करने के लिए तैयार है. केजरीवाल ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार मदद का हाथ बढ़ाती है तो दिल्ली सरकार इसके लिए 1500 करोड़ रुपये देने को तैयार है.

पटाखों पर बैन से काली होगी कारोबारियों की दिवाली

 फाइल फोटो

दिल्ली एनसीआर में इस साल दीवाली पर पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. अपने ताजा आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सभी स्थायी और अस्थायी लाइसेंस 1 नवंबर तक निलंबित करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में पटाखा कारोबारी एक नवंबर के बाद पटाखे बेच सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पटाखा कारोबारी बेहद निराश हैं.
सदर बाजार पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक, "सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से हम काफी निराश हैं. यह हमारे साथ अन्याय है. अगर पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह बैन करना ही था तो 12 सितंबर 2017 के आदेश में बैन को क्यों हटाया. अब हमने लाखों के माल भर लिए हैं. बिक्री नहीं होगी तो इसे लेकर अब कहां जाएं. हमारा तो लाखों का नुकसान हो जाएगा."
सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न
गौरतलब है कि पिछ्ले साल दीवाली के बाद बढ़े हुए प्रदूषण के मुद्दे पर एक याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखे की बिक्री पर बैन लगा दिया था. हालांकि 12 सितम्बर 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर पाबंदी वाले आदेश में संशोधन कर दिया और कुछ शर्तों के साथ पटाखा विक्रेताओं के अस्थायी लाइसेंस की संख्या में 50 फीसदी कटौती करने का आदेश दिया था. साथ ही दिल्ली-एनसीआर में दूसरे राज्यों से पटाखे लाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने एकबार फिर नवंबर 2016 के पुराने आदेश को बहाल करते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दे दिया है.
कारोबारियों में नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश को देखते हुए सदर बाजार में सिर्फ 24 अस्थायी दुकानों को पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया गया था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अस्थायी पटाखा व्यापारियों में नाराजगी है.
सदर बाजार में छाबड़ा जी पटाखा दुकान के हरजीत सिंह छाबड़ा के मुताबिक, "यह सरासर गलत है. हमें 15 मीटर की दूरी वाले क्लॉज पर अस्थायी लाइसेंस मिला था. करीब 24 कारोबारियों को 12 सितम्बर के आदेश के बाद अस्थायी लाइसेंस मिला था, जो 21 अक्टूबर तक वैध है. अब आज सुन रहे हैं कि बेच ही नहीं सकते. तो यह हमारे साथ अन्याय हुआ. अगर बैन करना ही था तो फिर हटाया क्यों था. हम लड़ियों की दुकान लगा लेते, कुछ और कर लेते, अब सारा पैसा फंस गया."
चुनिंदा कारोबारी ही नहीं हजारों हो जाएंगे बेरोजगार
पटाखा कारोबारियों की मानें तो पूरी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से न सिर्फ पटाखा कारोबारियों का नुकसान होगा, बल्कि हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे. कोर्ट के फैसले से निराश कारोबारियों ने कहा कि हम चाहते हैं कोर्ट कम से कम उन कारोबारियों को राहत दे, जिन्होंने 12 सितम्बर के आदेश के बाद अपनी दुकानों में पटाखों का स्टॉक भर लिया है. उन्हें पटाखे बेचने की परमिशन दी जाए."

कारोबारियों का कहना है कि एक नवम्बर के बाद सिर्फ वही लोग पटाखे खरीदते हैं, जिनके घर शादी या कोई समारोह हो. पटाखा कारोबारियों ने समाधान न निकलने की सूरत में विरोध-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है.
रीव्यू पेटिशन दायर करे सरकार : कैट
पटाखे बेचने पर प्रतिबंध को कारोबारियों के मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में इस दिवाली पटाखे बेचने पर प्रतिबंध एक तरह से व्यापारियों के व्यापार करने के संवैधानिक अधिकार का हनन है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन पटाखे छोड़ने पर नहीं और इसका लाभ उठाते हुए लोग दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से पटाखे खरीदकर यहां आतिशबाजी कर सकते हैं. उनका कहना है कि यदि ऐसा होता है तो यह दिल्ली के व्यापारियों के साथ अन्याय होगा, क्योंकि उनका व्यापार अन्य राज्यों में चला जाएगा, जो न्याय की दृष्टि से उचित नहीं है.
पर्यावरण के लिए गैर-हानिकारक पटाखे भी नहीं छोड़े जा सकेंगे
कैट का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में बड़ी मात्रा में पर्यावरण को हानि न पहुंचाने वाले पटाखे भी आते हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के चलते ऐसे गैर-हानिकारक पटाखे भी नहीं बेचे जा सकेंगे. बहुत से व्यापारियों ने इस दिवाली के लिए पटाखों का स्टॉक अब तक मंगा लिया है, लेकिन अचानक प्रतिबंध लगने से उन व्यापारियों को बड़ी वित्तीय हानि होनी तय है.
कैट का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान केवल पटाखों से ही नहीं, इसलिए पर्यावरण को लेकर एक नीति बनाई जानी चाहिए और सरकार को सुप्रीम कोर्ट में रीव्यू पेटिशन दाखिल कर कम से कम इस दिवाली के लिए प्रतिबंध वापस लेने का आग्रह करना चाहिए.

Tuesday, 3 October 2017

मोटापा एक समस्‍या की तरह है और यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है, अगर आप नियमित रूप से जिम नहीं जा सकते हैं तो इसे नियंत्रित करने के कई अन्‍य कारगर तरीके भी हैं।

  • वजन घटाना

    मोटापा एक समस्‍या की तरह है और इसके कारण कई बीमारियों के होने की संभावना भी रहती है। इसलिए जितना जल्‍दी हो सके मोटापे को नियंत्रित कर लेना चाहिए। लेकिन वास्‍तव में मोटापा कम करना आसान नहीं है। वजन कम करने के थका देने वाले शेड्यूल का पालन करना भी मुश्किल होता है। कई बार लोग डाइट के नाम पर भूखे रहते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। अगर आप इन तरीकों को अजमाते हैं तो आसानी से 12 किग्रा तक वजन कम कर सकते हैं।
    वजन घटाना

    जिम छोड़ें

    जिम में जाकर घंटों पसीने बहाना मुश्किल काम है। तो क्‍यों इस मुश्किल काम को किया ही जाये, बिना जिम के भी अगर वजन कम हो सकता है तो उन्‍हें भी आजमायें। जिम जाने की बजाय जॉगिंग, रनिंग, डांसिंग, योगा आदि कीजिए। इनके लिए आपको कोई निश्चित समय नहीं निर्धारित करना होगा, इन्‍हें दिन में कभी भी कर सकते हैं।
    जिम छोड़ें
  • हमेशा खाने से दूर रहने की कोशिश

    खाने के अलावा इस दुनिया कई काम हैं जो आपको सुकून देंगे और व्‍यस्‍त भी रखेंगे। तो अगर घर में आप बैठे हैं और खाली हैं तो आपको बार-बार फ्रिज की आवाज सुनाई देगी और उसमें रखे फूड खाने से आप खुद को नहीं रोक पायेंगे। तो अगर वजन कम करना है तो क्‍यों न थोड़ा सा सामाजिक काम भी कर लिया जाये, इससे आप थोड़ी देर टहल भी लेंगे और वजन भी कम हो जायेगा।
    हमेशा खाने से दूर रहने की कोशिश
  • शुगर से करें तौबा

    मोटापे के लिए जिम्‍मेदार कारकों में शुगर भी है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं तो शुगर से दूर रहने की कोशिश करें। अधिक चीनी वाली चाय न पियें, ऐसे पेय पदार्थों से दूर रहें जिसमें शुगर की मात्रा अधिक हो, कैंडी भी न खायें।
    शुगर से करें तौबा
  • कुछ नया आजमायें

    वजन कम करने में आपके दिल के आवाज का भी बहुत महत्‍व होता है, अगर आपके मन में खेलने और बाहर जाने का मन करे तो वो जरूर करें। यानी इस बार वजन कम करने के लिए आप कुछ नया आजमायें। रॉक क्‍लाइंबिंग, बंजी जंपिंग, स्‍काई डाइविंग से भी वजन कम किया जा सकता है, यह रोमांचक भी है और इससे वजन भी कम होता है।
    कुछ नया आजमायें
  • खाने से पहले लें हल्की डाइट

    खाना खाने से पहले हल्‍का नाश्‍ता करना बहुत जरूरी है, यह आपको ओवरईटिंग से बचाता है। भोजने से आधे घंटे पहले हल्की डाइट लेना बहुत फायदेमंद है। सलाद, पानी या फल खो के आधे घंटे पहले लें जिससे आपकी डाइट नियंत्रित भी होगी और एक साथ हेवी डाइट भी आप न ले पायें।
    खाने से पहले लें हल्की डाइट
  • फल भी खाएं

    मोटापे पर नियंत्रण के लिए फल बहुत जरूरी है, फलों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्‍व भी प्रदान करते हैं। फलों की खास बात यह होती है कि इन्‍हें आप ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर के बीच में कभी भी खा सकते हैं। तरबूज, पपीता, संतरे, स्ट्राबेरी आदि का सेवन भी करें।
    फल भी खाएं
  • फास्‍ट फूड है दुश्‍मन

    अगर आप वजन कम करने की कवायद कर रहे हैं तो जंक फूड और फास्‍ट फूड से तौबा कर लें। तली हुई चीजें जैसे – आलू चिप्‍स, कुकीज का कम से कम सेवन करें। फास्‍ट फूड जैसे – बर्गर, पिज्‍जा की जगह सलाद, फ्रूट जैसे हेल्‍दी डायट का सेवन करें।
    फास्‍ट फूड है दुश्‍मन
  • साथ रखें हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

    अगर आप दिनभर किसी काम से बाहर रहते हैं, और भूख लगने पर बाहर का खाते हैं। तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि बाहर के खाने से बचें, इसकी जगह अपने साथ हेल्‍दी स्‍नैक्‍स रखें। जब भी आपको भूख लगे फास्‍ट फूड की जगह उन स्‍नैक्‍स का सेवन करें।
    साथ रखें हेल्‍दी स्‍नैक्‍स
  • फाइबर युक्‍त आहार

    वजन कम करने में फाइबरयुक्‍त आहार बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके शरीर को कोलेस्‍ट्रॉल से बचाता है और उसे आपके शरीर से बाहर करता है। फाइबरयुक्‍त भोजन आपके शरीर की अतिरिक्‍त कैलोरी को भी जलाता है। विभिन्‍न प्रकार की दालें, साबुत अनाज, ताजे फलों और हरी सब्जियों में फाइबर बहुतायत में होता है।
    फाइबर युक्‍त आहार