Friday, 8 December 2017

धर्मेंद्र, टैलेंट हंट जीतकर बने सुपरस्टार धर्मेंद्र, टैलेंट हंट जीतकर बने सुपरस्टार

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था लेकिन उनका बचपन साहनेवाल में बीता था। धर्मेंद्र के पिता किशन देओल हेड मास्टर थे और मां सतवंत कौर हाउस वाइफ थीं. धर्मेंद्र के कुल छह भाई बहन थे. धर्मेंद्र के पिता सख्त मिजाज के थे लेकिन इसके बावजूद धर्मेंद्र का मन पढ़ाई में कम और सिनेमा की रंगीनियों में ज्यादा लगता था और वो हीरो बनना चाहते थे. 

धर्मेद्र 15 साल की उम्र से ही चोरी-छिपे उस वक्त के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म देखने जाया करते थे और शायद यही वो वजह थी जब धर्मेंद्र शीशे के आगे दिलीप साहब की नकल किया करते थे और मुंबई जाने का सपना देखा करते थे. 

जब धर्मेंद्र का मन सिनेमा के अलावा और कहीं नहीं लगा तो उन्होंने अपनी मां को ये बात बताई तो मां ने उनसे अर्जी डालने को कहा. 


वो साल था 1954 जब धर्मेद्र के साथ वो हो गया जिसकी उन्हें शायद उम्मीद भी नहीं थी. दरअसल इसी साल धर्मेंद्र के माता-पिता ने उनकी 19 साल की उम्र में ही उनका विवाह प्रकाश कौर के साथ करा दिया था. घर परिवार की अब नई जिम्मेदारी ने धर्मेंद्र को एक अमेरिकन ड्रिलिंग कंपनी में नौकरी करने के लिए भी मजबूर कर दिया था.

पर बॉलीवुड में एक बड़ा फेमस डॉयलाग है कि अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो सारी कायनात उसे आपसे मिलाने कोशिश करती है..ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जहां साल 1958 में फिल्म मैग्जीन फिल्म फेयर ने एक टेलैंट हंट कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था. 23 साल के धर्मेंद्र भी इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने अपने गांव सोहनेवाल से मुंबई पहुंचे थे.
बड़ी बात ये थी कि इस कॉन्टेस्ट में बिमल रॉय और गुरुदत्त जैसे दिग्गज फिल्मकारों ने प्रतियोगियों का चुनाव किया था. हीमैन जैसी काया और हीरो जैसी सूरत वाले धर्मेंद्र ये फिल्मफेयर कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रहे थे.
फिल्मफेयर न्यू टेलेंट अवॉर्ड जीतने के बाद धर्मेंद्र के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए थे. धर्मेंद्र को फिल्मों में पहला ब्रेक उस वक्त मिला था जब मशहूर फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने अपनी फिल्म 'बंदनी' के लिए उन्हें साइन किया था. 
इसके बाद जब धर्मेंद्र को उनका पहला चेक मिला तो वो उसे कैश ही नहीं कर पाए. क्योंकि उनका तो बैंक में खाता ही नहीं था. 
फिल्म तो मिल गई लेकिन फिल्म 'बंदनी' की शूटिंग पूरी होने में करीब डेढ़ साल का लंबा वक्त लगा था और ये डेढ साल धर्मेंद्र पर किसी कयामत की तरह गुजरे थे. ये वो वक्त था जब धर्मेंद्र को बॉलीवुड में कठिन दौर से गुजरना पड़ा था. उन दिनों वो एक स्टूडियों से दूसरे स्टूडियों के पैदल ही चक्कर लगाया करते थे और कभी–कभी रात को भूखे पेट ही सो जाते थे.

स्ट्रगल के इसी दौर में किसी ने धर्मेंद्र को ये तक कह दिया था कि वो हॉकी प्लेयर जैसे लगते थे और वो हीरो नहीं बन सकते लेकिन धर्मेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और वो मजबूती से अपने सपने को पूरा करने में लगे रहे.
1960 से 68 के बीच के आठ सालों में धर्मेंद्र को ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में ही काम करने का मौका मिला था. कई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में भी उन्होंने छोटे-बड़े रोल किए. 1966 में मीना कुमारी के साथ आई उनकी फिल्म 'फूल और पत्थर' सुपरहिट रही थी. 
धर्मेंद्र ने राजनीति में भी हाथ आजमाया. धर्मेंद्र बीकानेर से सांसद चुने गए लेकिन राजनीति का राह धर्मेंद्र को रास नहीं आई और उन्होंने राजनीति छोड़ दी. धर्मेंद्र पंजाब से हैं लेकिन उनकी हिंदी कमाल की है.


धर्मेंद्र का डांस स्टाइल भी खासा मशहूर है. धर्मेंद्र 80 से ज्यादा बसंत देख चुके हैं लेकिन आज भी वो बुजुर्गों वाले किरदार नहीं करना चाहते. धर्मेंद्र आज भी कैमरे के सामने अपना कमाल दिखा रहे हैं और ये कैमरा ही है जो आज भी गरम धरम का जोश बढ़ाए हुए है. 
गर धर्मेंद्र के फिल्मी सफर की बात की जाए तो साल 1997 में मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को छोड दे तो करीब 300 फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र की झोली अवॉर्ड के मामले में खाली ही नजर आती है.

फिल्म 'शोले' के सेट पर ही अभिनेता और महानायक अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र के सबसे अच्छे दोस्त बनें और शायद यही वो वजह थी कि साल 2004 में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे थे अभिनेता धर्मेंद्र ने शो पर खोले थे कई राज. 81 साल की उम्र में आज भी उनकी फिटनेस और जिंदादिली कायम हैं. सीधा और बेबाक बोलने वाले धर्मेंद्र पेशे से एक्टर है तो स्वभाव से शायर है और इसीलिए बॉलीवुड के लिए वो एक ऐसे दिलदार इंसान हैं जो सिर्फ और सिर्फ प्यार बांटना जानता है.           

Thursday, 7 December 2017

बदल गई मांझी की लाइफ, नया घर, नई बाइक और नई वाइफ

पैसे ना होने पर पत्नी की लाश को 10 किलोमीटर तक पैदल कंधे पर ढोने पर सुर्खियों में आए ओडिशा के दाना मांझी की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. आज उसके पास नया घर, नई बाइक यहां तक कि नई वाइफ भी है.


सरकार और आम लोगों से मिली मदद ने आज उसकी गरीबी दूर कर दी. हाल ही में उसने कालाहांडी जिले के भवानीपाटा में हॉन्डा की नई बाइक ली. जिसे उसने 65 हजार रुपये से खरीदा. बाइक खरीदने के बाद मांझी उसी रोड पर गया जहां से वह अपनी पत्नी का शव ले गया था. 
बता दें कि पिछले साल अगस्त में पैसे ना होने के कारण दाना मांझी अपनी बेटी के साथ पैदल ही पत्नी अमांग देई का शव लेकर पैदल 10 किलोमीटर चला था. इस तस्वीर के सामने आने के बाद दाना मांझी पूरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया था.
जिसने भी मांझी की गरीबी देखी उन्हें तरस आ गया. बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने तक उसे 9 लाख रूपए दिए. इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उसे घर भी मिला. 
यही नहीं, उसकी तीनों बेटियां भुवनेश्वर के एक बड़े स्कूल में पढ़ रही हैं. इन तीनों को स्कूल ने मुफ्त शिक्षा की सुविधा दी है. उसका अंगनवाड़ी में नया घर भी बन रहा है.
उसने हाल ही में तीसरी शादी भी की है. बताया जा रहा है कि उसकी नई पत्नी अलामता देई प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, जिंदगी पूरी तरह बदलने के बावजूद दाना मांझी अभी भी खेती करते हैं और अपनी नई बाइक चलाना सीख रहे हैं.

Wednesday, 6 December 2017

गाजर का हलवा Receipe by Om Info Services

आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa

  • गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
  • चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
  • मावा -250 ग्राम (1 कप )
  • दूध - 1/2 - 1 कप
  • देशी घी - एक टेबल स्पून
  • कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
  • काजू -  12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
  • छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)

विधि - How to make Gajar Ka Halwa

गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये.  गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.

Monday, 4 December 2017

बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार के निधन से एक युग का अंत, नहीं रहे शशि कपूर

हैंडसम, चार्मिंग, मासूम, चुलबुले। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अदायगी से करीब ढाई दशक तक लोगों को अपना दीवाना बना कर रखने वाले शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे।

शशि कपूर काफ़ी समय से बीमार थे । करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था और सोमवार को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक शशि कपूर के पार्थिव शरीर को उनके पृथ्वी थियेटर स्थित घर ले जाया जाएगा और मंगलवार को जुहू में उनका अंतिम संस्कार होगा। शशि कपूर के निधन ने एक युग का अवसान हो गया।
शशि 116 फिल्मों में कम करने वाले शशि कपूर ने 61 बार सोलो रोल निभाया और अपने दौर की लगभग हर अभिनेत्री के साथ काम किया। जब जब फूल खिले, दीवार, फकीरा जुनून, शर्मीली, कलयुग, अजूबा, सत्यम शिवम् सुंदरम सहित उनकी कई यादगार फिल्में रहीं।


शशि आखिरी बार साल 1998 में फिल्‍म 'जिन्‍ना' में नजर आए थे. यह पाकिस्‍तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की बायोपिक थी. दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित और तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले शशि कपूर के निधन की ख़बर आते ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गई।